रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को रन आउट के लिए माफ कर दिया है। भारत अफगानिस्तान के विरुद्ध पहले T-20 में 159 का पीछा कर रहा था। फजलहक फारुकी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा डाउन द विकेट आ गए और गेंद को हाफ फॉली में कन्वर्ट कर दिया। रोहित ने गेंद को मिड ऑफ की दिशा में खेला और बॉल तेजी से सीमा रेखा पार जा रही थी। इसी बीच इब्राहिम जादरान ने डाइव मारकर गेंद को रोक लिया। शुभमन गिल नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर खड़े होकर गेंद को देख रहे थे। रोहित शर्मा लगातार दौड़ रहे थे। जब तक रोहित नॉन स्ट्राइकर्स एंड पर नहीं पहुंच गए, शुभमन गिल ने दौड़ना नहीं शुरू किया। इस वजह से रोहित बगैर खाता खोले रन आउट हो गए। आउट होने के बाद रोहित शर्मा काफी गुस्से में नजर आए। अंत में भारत ने 15 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया। रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, क्रिकेट में ऐसा हो जाता है। मैं चाहता था कि मेरे रन आउट होने के बाद शुभमन अच्छी बल्लेबाजी करें। मेरे लिए भारत की जीत ज्यादा महत्वपूर्ण है!

