यशस्वी जायसवाल ने भारत की सरजमीं पर पहला शतक जड़ दिया। इससे पहले यशस्वी का टेस्ट शतक वेस्टइंडीज में और T-20I सेंचुरी चीन में आई थी। यशस्वी जायसवाल विशाखापट्टनम टेस्ट के पहले दिन 257 गेंद पर 17 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 179 बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी ने 50 और 150 का आंकड़ा चौका जड़कर पूरा किया। सेंचुरी छक्के के साथ बनाई। जो रूट के दूसरे ओवर की पहली फ्लाइटेड गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने स्क्वायर ऑफ द विकेट कवर्स के बगल से हवाई चौका जड़ा। फील्डर मौजूद था, लेकिन यशस्वी गेंद को उससे दूर रखने में सफल रहे। रूट के इसी ओवर की चौथी तेज गेंद पर यशस्वी ने अपना फ्रंट लेग आगे निकाला, खूबसूरत कवर ड्राइव खेल कर चौका हासिल कर लिया। जो रूट के 13वें ओवर की पहली फुलर लेंथ गेंद पर यशस्वी नाम बिहाइंड स्क्वेयर कट शॉट पर चौका हासिल कर लिया।
शोएब बशीर के 14वें ओवर की चौथी शॉर्ट बॉल पर यशस्वी जायसवाल को रूम मिला। यशस्वी जायसवाल गेंद के करीब गए, बैकफुट से ही 2 फील्डर के बीच गैप में चौका लगा दिया। टॉम हार्टली के 19वें ओवर की चौथी जूसी फुलटॉस पर यशस्वी जायसवाल ने स्क्वायर लेग की दिशा में चौका हासिल कर लिया। रोहित शर्मा को पवेलियन की राह दिखाने वाले शोएब बशीर के ओवर में बैक टू बैक बड़े शॉट खेल कर यशस्वी ने अपना अर्धशतक पूरा किया। बशीर के 30वें ओवर की दूसरी फुलटॉस पर यशस्वी ने मिडविकेट की दिशा में छक्का जड़ा। अगली लेंथ बाल को पॉइंट की दिशा में सीमा रेखा पार 4 रन के लिए भेज कर यशस्वी ने अपनी फिफ्टी पूरी कर ली।
टॉम हार्टली के 41वें ओवर की अंतिम शॉर्ट बॉल पर यशस्वी जायसवाल ने फ्रंट ऑफ द स्क्वायर आसानी से चौका जड़ दिया। यशस्वी ने जो रुट के 42वें ओवर की अंतिम फुलर लेंथ डिलीवरी पर एक्स्ट्रा कवर की दिशा में फ्लैट सिक्स जड़ा। टॉम हार्टली के 43वें ओवर में यशस्वी जायसवाल ने गदर मचा दिया। यशस्वी ने दूसरी लेंथ बॉल को बैकफुट से खेलने का प्रयास किया, बल्ले का बाहरी किनारा स्लिप की दिशा से 4 रन के लिए निकल गया। तीसरी फुलर लेंथ गेंद पर यशस्वी ने तीर की तरह सीधा चौका जड़ा। ऑफ स्टंप पर डाली गई चौथी फुलर लेंथ गेंद एक्स्ट्रा कवर की दिशा में चौके के लिए भेज दी गई। यशस्वी ने शोएब बशीर के 46वें ओवर की पहली फुलर लेंथ गेंद पर डाउन द ग्राउंड चौका जड़ा। टॉम हार्टली के 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर यशस्वी डाउन द ट्रैक आए, लॉन्गऑन स्टैंड में छक्का लगा दिया। अपना शतक पूरा कर लिया।
शोएब बशीर के 52वें ओवर की पांचवीं ओवरपिच गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने मिड ऑफ की दिशा में चौका जड़ा। टॉम हार्टली के 52वें ओवर की तीसरी गेंद टर्न करने के बाद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी। यशस्वी ने विकेटकीपर के बगल से चौका निकाल दिया। शोएब बशीर के 61वें ओवर की तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने विकेट के बगल से कट शॉट खेला। गेंद बैकवर्ड पॉइंट और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच से सीमा रेखा पार 4 रन के लिए निकल गई। रेहान अहमद के 68वें ओवर की चौथी गेंद पर यशस्वी जयसवाल डाउन द ट्रैक आए, एक्स्ट्रा कवर की दिशा में फ्लैट सिक्स जड़ दिया। इस ओवर की अंतिम शॉर्ट बॉल पर यशस्वी ने बिहाइंड द स्क्वायर कट शॉट पर चौका हासिल कर लिया।
जो रूट के 77वें ओवर की दूसरी टॉस्ड अप गेंद पर यशस्वी ने फ्रंट ऑफ स्क्वायर डीप एक्स्ट्रा कवर की दिशा में ताकतवर चौका जड़ा। इसी के साथ यशस्वी जायसवाल ने डेढ़ सौ रनों का आंकड़ा छू लिया। शोएब बशीर के 80वें ओवर की पहली शॉर्ट बॉल पर यशस्वी के बल्ले का बाहरी किनारा फर्स्ट स्लिप के ऊपर से सीमा रेखा पार 4 रन के लिए चला गया। रेहान अहमद के 89वें ओवर की अंतिम आउटसाइड ऑफ टॉस्ड अप डिलीवरी पर रेहान अहमद ने साइट स्क्रीन पर छक्का जड़ा। दरअसल इस गेंद से पहले यशस्वी जयसवाल अपनी बाजुओं पर कुछ ट्रीटमेंट चाहते थे। अंपायर ने कहा, पहले ओवर की अंतिम गेंद खेल लीजिए। जवाब में यशस्वी ने छक्का उड़ा दिया। यशस्वी जायसवाल के बाद 34 रन के साथ शुभमन गिल भारत के बेस्ट स्कोरर रहे। timesoforangecity.in

