दमोह हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा में शामिल हुए श्री मलैया

====
हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा में शामिल हुए श्री मलैया
===दमोह से एस के पटेल चाणक्य न्यूज़ इंडिया
हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा अंतर्गत फुटेरा वार्ड के नरसिंह मंदिर के पास लगाये गये शिविर में पूर्व मंत्री तथा दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया पहुँचे। उन्होंने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया। विधायक श्री मलैया ने कहा आमजन शिविर में आकर अपने समस्याओं के आवदेन देकर अपनी समस्याओं का निराकरण करवाये और शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाए। उन्होंने यहां आवास योजना, उज्जवला योजना, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुना व सबंधित अधिकारी को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मलैया

